Big NewsHaridwar News

गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को महिलाओं ने घेरा, आरोपी को छुड़ाया

police man with wireless walky talkyहरिद्वार के सिडकुल में गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। लोगों ने पुलिस को घेर लिया। इस आपाधापी में पुलिस के हाथों से गैंगरेप का आरोपी बच निकला।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार के सिडकुल थाने में चार माह पहले एक महिला ने थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा ग्रंट के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तीनों युवकों ने महिला को डेंसो चौक से बाग में मजदूरी करने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ पाए।

इसी दौरान पुलिस को आरोपियों में से एक वाजिद नाम के आरोपी की लोकेशन मिली। पुलिस टीम वाजिद को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची और अरेस्ट कर लिया। इसी दौरान आसपास की महिलाओ ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनसे धक्का मुक्की करने लगीं। इस धक्का मुक्की में वाजिद पुलिस गिरफ्त से भाग निकला। पुलिस मौके से खाली हाथ लौट आई। हालांकि बाद में पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें