Haridwar NewsHighlight

स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक, बाइक सीज कर वसूला जुर्माना

उत्तराखंड में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. अपराधों को रोका जाए इसके लिए हरिद्वार पुलिस स्कूलों के बाहर चेकिंग अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने कुछ मनचलों को सबक भी सिखाया है.

स्कूलों के आसपास घूम रहे मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस असमाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने क्षेत्र के अंतर्गत होली क्रॉस स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज लक्सर, किसान केवी इंटर कॉलेज लक्सर के आसपास चेकिंग अभियान चलाया.

छह हजार से अधिक का वसूला जुर्माना

लक्सर पुलिस ने स्कूल के आसपास घूम रहे मनचलों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सात दुपहिया वाहन सीज किए. इसके अलावा पुलिस ने 10 चालान एमवी एक्ट और 16 चालान पुलिस एक्ट में किये हैं. जिसमें कुल छह हजार से अधिक का जुर्माना वसूला है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें