Rudraprayag Newshighlight

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का प्रहार, अलग-अलग जगह से किया शराब तस्करों को गिरफ्तार

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अलग-अलग जगह से किया शराब तस्करों को गिरफ्तार

सोमवार को रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गुप्तकाशी पुलिस ने 5 पेटी (60 बोतल) के साथ दो व्यक्तियों और चौकी गौरीकुण्ड पुलिस ने 13 बोतल के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों का विवरण

पुलिस ने मलकराज पुत्र श्याम लाल, निवासी रुद्रप्रयाग और मुन सिंह बम, पुत्र घनमान बन मूल निवासी नेपाल और हाल गौरीकुण्ड को पांच पेटी मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के वाहन को भी सीज कर दिया है. वही चौकी गौरीकुण्ड से पुलिस ने सूर्य बहादुर, पुत्र हरका बहादुर, मूल निवासी नेपाल और हाल गौरीकुण्ड को 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button