Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार एसएसपी का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक 

devbhoomi news

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास पुलिस ने आज भारतीय किसान यूनियन के किसानों को रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच हलकी नोकझोंक भी हुई। किसान अपनी मांगो को लेकर एसएसपी हरिद्वार का घेराव करने के लिए जा रहे थे.

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर अपनी कुछ मांगों को लेकर आज एसएसपी हरिद्वार का घेराव करने के लिए निकले थे लेकिन जैसे ही वो हरिद्वार रोड स्थित कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। किसानो ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

किसानों का कहना है कि आज वो अपनी कुछ मांगों को लेकर एसएसपी हरिद्वार से मिलने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें रोक दिया गया है। उनका कहना है कि पुलिस बिना किसी कारण ही उनको परेशान कर रही है। उनका कहना है कि किसानों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने का भुगतान नहीं होने से मिलो के खिलाफ किसानों में काफी गुस्सा है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वह अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें