Big NewsDehradun News

किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, आक्रोशितों ने टोल प्लाजा के सामने किया प्रदर्शन

दिल्ली में भी किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बुधवार को डोईवाला में एमएसपी की गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित की जा रही ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया।

dehradun news
किसानों का प्रदर्शन

पुलिस ने किसानों को देहरादून आने से रोका

आक्रोशित किसानों ने उसके बाद टोल प्लाजा के सामने ही हंगामा काटा। बता दें किसान प्रदर्शन करने के लिए देहरादून आ रहे थे। लेकिन डोईवाला में ही पुलिस बल ने किसानों को रोक दिया। जिसके विरोध में किसान नेताओं ने टोल प्लाजा के सामने ही धरने पर बैठ गए।

dehradun news
किसानों का प्रदर्शन

उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन दिया।

dehradun news

सरकार पर लगाए अनदेखी करने के आरोप

भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने भाजपा सरकार पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। खालसा ने कहा किसानों को देहरादून जाने से रोकना बिलकुल भी उचित नहीं है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से टकराव की नीति पर काम कर रही है।

अन्न उगाने वाले सड़कों पर उतरने को मजबूर : किसान नेता

किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि अन्न उगाने वाले किसानों को आज खेत में होने की वजह आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संधू बॉर्डर पर किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है और उनकी बात सुनने की जगह आंसू गैस के गोले दागे जा रहे है। उन्होंने कहा कि डोईवाला के सैंकड़ों किसान उन किसानों के साथ खड़े हैऔर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर अगर किसानों को दिल्ली जाना पड़ेगा तो किसान दिल्ली भी जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें