बनभूलपुरा में चावल कारोबारी की पत्नी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पति ही कातिल निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वो तीसरी शादी के लिए भागने का प्लॉन बना रही थी।
- Advertisement -
चावल कारोबारी की पत्नी की हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई चावल कारोबारी की पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चावल कारोबारी युनुस ने खुद ही अपनी पत्नी की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। जिसके बाद वह जंगल में छिप गया था।
तीसरी शादी के लिए भाग रही थी पत्नी इसलिए कर दी हत्या
आरोपी ने बताया कि उसको अपनी दूसरी पत्नी के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। उसने कई बार फोन पर उनकी बातचीत भी सुनी थी। इसके साथ ही अवैध संबंध को लेकर को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले तक महिला पर उसको को शक था। हालांकि इस तरह की आपत्ति नहीं थी कि बात हत्या तक पहुंचे।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बिहार निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे थे। उसे देखने के बाद दोनों में लड़ाई हुई। उसके बाद उसने पत्नी को समझाया था। लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी का व्हाट्सएप पर पूरा दिन ऑनलाइन रहना और कॉल पर व्यस्त रहना उसे खटक रहा था। रविवार को उसका शक यकीन में बदल गया था। जिसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
- Advertisement -
बिहार जाने वाली थी महिला
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी बिहार जाने की योजना बना रही थी। इसके लिए खुद उसने ही रेलवे स्टेशन जाकर बिहार का रिजर्वेशन भी कराया था। टिकट बुक कराने के बाद जब वह घर लौटा तो बीवी किसी से फोन पर बात कर रही थी। जिस पर उसे शक हुआ और उसने पत्नी को स्पीकर ऑन करके बात करने को कहा। जिसके बाद आपत्तिजनक बातचीत सुनकर आरोपी तैश में आ गया और उसने इसके बाद पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
पहले ही कर ली थी हत्या की प्लॉनिंग
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या के इरादे से तीन दिन पहले ही चाकू खरीदा था। उसने बताया कि उसने पहले ही सोच लिया था कि अवैध संबंधों को लेकर वह पत्नी को समझाने की कोशिश करेगा। अगर नहीं मानी तो उसका कत्ल कर देगा।