HighlightChampawat News

बिछड़े बच्चे को पुलिस ने मिलाया मां से, आंगनबाड़ी केंद्र से भटक गया था 3 साल का मासूम

लोहाघाट में एक आंगनबाड़ी केंद्र से भटक कर तीन साल का बच्चा बाजार में जा पहुंचा। बाजार में बच्चे को अकेला और रोता देख यातायात कर्मी कांस्टेबल ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर बच्चे को उसकी मां के पास पहुंचाया।

बिछड़े बच्चे को पुलिस ने मिलाया मां से

लोहाघाट नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र से आज 3 वर्षीय बालक तनुज भटककर स्टेशन बाजार पहुंच गया। जहां बच्चे को अकेला देख यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महारा ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। उन्होंने बच्चे को किसी तरह बच्चे को चुप कराया। कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे के माता-पिता की जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर में घुमाया।

आंगनबाड़ी केंद्र से भटक गया था 3 साल का मासूम

यातायात कर्मी कांस्टेबल ने पुलिस वाहन के माध्यम से मुनादी करवाई। जिसके बाद बच्चे की मां महेश्वरी देवी जो अपने बेटे को ढूंढ रही थी उन्हें इस बात की जानकारी मिली। जानकारी पर मां भागती हुई कांस्टेबल हेम मेहरा के पास पहुंची। कांस्टेबल मेहरा के द्वारा बच्चे को सुरक्षित मां को सौंप दिया गया।

बच्चे की मां ने बताया वो अपने बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ कर आई थी। इसके बाद वो वापस लौटी तो बच्चा भी चुपचाप उनके पीछे-पीछे आ गया। जिस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। इसी कारण वो भटक गया। गनीमत रही इस दौरान छोटे बच्चे के साथ कोई घटना नहीं हुई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें