Elvish Yadav FIR: बिग बॉस विनर एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जहरीले सांपों की तस्करी के साथ लगे ये बड़े आरोप

Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव(Elvish Yadav) से जुड़ी एक बेहद चौकाने वाली खबर आमने आ रही है। एल्विश के खिलाफ नॉएडा में एफआईआर (Elvish Yadav FIR) दर्ज हुई है। एल्विश पर बड़ी-बड़ी पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने के अलावा कई बड़े आरोप लगे है।
खबरों की माने तो नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में राइड डाली। जहां उन्हें जहरीले सांप और उनका ज़हर बरामद हुआ। अब तक इस पार्टी में मौजूद पांच लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

एल्विश यादव पर लगे ये गंभीर आरोप(Elvish Yadav FIR)
खबरों की माने तो पुलिस ने जो FIR दर्ज की है उसमें मुख्य अभियुक्त एल्विश यादव है। उनपर ये आरोप लगा है की वो नोएडा और NCR जैसी जगहों पर सांपो की बाइट वाली हाई प्रोफ़ाइल पार्टिया ऑर्गेनाइज करते थे।
जिसकी वजह से नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एल्विश और पांच और लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी आरोप है कि इन बड़ी बड़ी पार्टी में विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था।

जाने पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को एल्विश यादव के खिलाफ एक सूचना मिली। जानकारी में पता चला की एल्विश यादव NCR के फार्म हाउस की रेव पार्टियों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते है। जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को ये बात बताई।
Elvish Yadav के साथ पांच अन्य के खिलाफ FIR दर्ज
इस सूचना में मुख्य आरोपी एल्विश यादव को बताया गया। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक एक मुखबिर ने एल्विश से ऐसी पार्टी के लिए कॉन्टेक्ट किया। जिसके बाद उन्होंने अपने एजेंट राहुल से बात करने को कहा।
राहुल से मुखबिर ने पार्टी ऑर्गेनाइज कराने की मांग की। जिसके बाद आरोपी प्रतिबंधित नोएडा सेक्टर 51 में जेहरीले सांप लेकर पहुंचे। इसी दौरान राइड डाली गई। विन विभाग की टीम और पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में एलवीश और पांच अन्य के खिलाफ फिर दर्ज कर दी है।