Haridwar NewsBig News

रुड़की के इस होटल में चल रहा था गंदा काम, तीन महिलाओं समेत कई लोग अरेस्ट

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर चौक के पास स्थित सत्यम पैलेस नाम के एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस की टीम के साथ मिलकर छापा मारा. जहां तीन महिलाएं समेत दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने संचालक समेत सभी को अरेस्ट कर लिया है.

रुड़की के इस होटल में चल रहा था देह व्यापार

सोमवार देर शाम रुड़की पुलिस ने लंबे समय से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लिया. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रुड़की पुलिस ने आजाद नगर चौक के पास स्थित सत्यम पैलेस नाम के होटल पर छापा मारा. जहां से पुलिस ने तीन महिलाओं समेत अफजाल, मोहसिन और सचिन को अरेस्ट किया है. सचिन होटल का संचालक बताया जा रहा है.

पुलिस ने किया छह लोगों को अरेस्ट, 4 फरार

पुलिस के अनुसार सत्यम पैलेस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. शिकायत मिलने के बाद टीम ने होटल में छापा मारा. पुलिस को देख मौके से देह व्यापार के इस धंधे में शामिल एक महिला और तीन पुरुष फरार हो गए. पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें