Uttarakhand Chamoli NewsHighlight
उत्तराखंड पुलिस की जवान शालू ने बढ़ाया प्रदेश का मान, जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

चमोली में नियुक्त अउनि शालू चौधरी नें 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो कलस्टर-2024 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है ।
उत्तराखंड पुलिस की जवान शालू ने बढ़ाया प्रदेश का मान
24 जून से 30 जून तक गुवाहाटी, असम में आयोजित हुई 9 वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो कलस्टर-2024 में चमोली पुलिस में तैनात अउनि शालू ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर चमोली के साथ-साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है।
चमोली पुलिस ने दी शुभकामनाएं
शालू चौधरी की जीत पर चमोली पुलिस ने शालू चौधरी को शुभकामनायें देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।