Haridwar NewsHighlight

मिशन हौसला : कर्फ्यू में गरीब लोगों की हमदर्द बनी मंगलौर पुलिस, घर पहुंचाया राशन

रुड़की :प्रदेश में बढ़ रही कोरोना महामारी को लेकर सरकार चिंतित हो गई है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 11 मई से 18 मई तक लॉक डाउन लगाने की घोषणा कर दी है। केवल आवश्यक दुकाने कुछ समय तक खोले जाने का आदेश दिया गया है ऐसी स्थिति में एक बार फिर गरीबों की रोजमर्रा की जिंदगी पर खासा असर पड़ेगा। कर्फ्यू के कारण घरों में ही रहने पर मजबूर ग़रीब को परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सताने लगी। इस बार उत्तराखंड पुलिस गरीबों की हमदर्द बनकर उनका साथ देगी। ऑपरेशन मिशन हौसला के तहत गरीब व असहाय लोगो को राशन उपलब्ध करा रही है। जिससे गरीबो को भूखा ना रहना पड़े।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन हौसला मिशन में मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने पुलिस टीम के साथ मिलकर कस्बे में असहाय व निर्धन लोगो को खादय साम्रगी वितरित की। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा ये मिशन चलाया जा रहा है ताकि कोरोना महामारी के चलते लोगो को बाहर न निकलना पड़े. ओर असहाय ओर निर्धन लोगो को भूखा न रहना पड़े।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें