Pithoragarh NewsHighlight

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 113 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने शराब पीकर गाडी चलाने वाले 113 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की है.

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाए हुए है. इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है. पुलिस ने आज विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की.

113 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

थानाध्यक्ष झूलाघाट ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 13 वाहनों का चालान किया गया. जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें