Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

पुलिस ने छात्रों पर बरसाई लाठी, अब ट्रांसफर की मांग पर अड़े छात्र नेता, पढ़ें पूरा मामला

मित्रता सेवा सुरक्षा का नारा देने वाली उत्तराखंड पुलिस अब खुद ही लोगों पर लाठी चार्ज और मारपीट करने पर उतर आई है. ताजा मामला लालकुआं के हल्दुचौड़ क्षेत्र का है. जहां छात्र नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है.

पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज

मामला सोमवार को जन्माष्टमी पर्व का है. जब हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा के बाहर छात्रसंघ पदाधिकारी खड़े थे. इस बीच हल्दुचौड चौकी इंचार्ज और पुलिस के सिपाही प्राइवेट कार से उतरे और उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. वहीं घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं घटना के बाद छात्रों ने मौके पर प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया.

ट्रांसफर की मांग पर अड़े छात्र नेता

वीडियो में चौकी इंचार्ज सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद आज ग्राम प्रधान संगठन पीड़ित छात्र नेताओं के साथ हल्द्वानी के एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे. छात्र नेताओं ने एसपी सिटी को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके साथ ही चौकी इंचार्ज सहित मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर करने की मांग की. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांचबी सीओ लालकुआं को सौंप दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें