Udham Singh Nagar NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी हिंसा के बाद अलर्ट मोड में पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुम्मे की नमाज

हल्द्वानी में आठ फरवरी की शाम हुई हिंसा के बाद उधम सिंह नगर में भी पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। जिले के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के द्वारा जुम्मे की नमाज को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुम्मे की नमाज

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला और पुलिस फोर्स के साथ रुद्रपुर के इंद्रा चौक स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा ड्रोन के माध्यम से मस्जिद के आसपास बने घरों पर नजर रखी गई। वहीं ड्रोन में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं कैप्चर होने पर जामा मस्जिद के आसपास बने मकानों के मालिकों को बुलवाया और उनको तत्काल छत के ऊपर से मलवा हटाने के लिए निर्देशित किया।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। जनपद में शांति व्यवस्था बनी हुई है। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग की टीम चप्पे चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा सोशल मीडिया की टीम भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें