Nainital NewsBig NewsHaldwani News

नैनीताल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पुलिस ने वीकेंड के चलते तैयार किया डायवर्जन प्लान

वीकेंड पर सैकड़ों पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आते हैं जिस से यहां ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है. जिसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने वीकेंड के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है. आज हल्द्वानी शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा. पुलिस ने अनुसार यह डाइवर्जन प्लान सुबह नौ बजे से नौ बजे तक प्रभावी रहेगा.

ये रहेगा डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे. शेष वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा से शहर हल्द्वानी की ओर आएंगे.
  • कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचा पुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौक, जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे.
  • शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड में जाने वाले वाहन सिंधी चौक से गांधी इंटर कॉलेज से होंडा शोरूम होते हुए टीपी नगर से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे.

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

वीकेंड के दौरान 1 दिसंबर तक यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. पुलिस ने सभी पर्यटकों और वाहन चालकों से डायवर्जन प्लान के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें