Almora NewsHighlight

जुआरियों के खिलाफ पुलिस का प्रहार, एक लाख रुपए के साथ ताश की गड्डियां की बरामद

जुआरियों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार सुबह तड़के पुलिस ने एक दुकान में छापा मारा. जहां से पुलिस ने दर्जनों जुआरियों को दबोचा है.

जुआरियों के खिलाफ पुलिस का प्रहार

रविवार सुबह तड़के लगभग 1 बजे अल्मोड़ा पुलिस ने नौगांव जमराड़ी में एक दुकान के बरामदे में छापा मारा. जहां पुलिस ने जुआ खेल रहे दर्जन भर जुआरियों को दबोचा है. पुलिस ने जुए के फड़ से एक लाख से अधिक रुपए और दो ताश की गड्डियां बरामद की है.

जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी पुलिस : SSP

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है. अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने और सट्टा लगाने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस कड़ा एक्शन लेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें