National

सीएम योगी का बड़ा फैसला, पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, युवाओं में खुशी

पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। छह माह के अंदर पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने कहा कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में गोपनीयता भंग करने वाले एसटीएफ की रडार में है। अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

अभी तक अनसुलझा है मामला

इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा के दौरान कृष्णानगर स्थित एक स्कूल में परीक्षार्थी सत्य अमन कुमार के पास मिली सवालों के जवाब की पर्ची से पेपक लीक होने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं एफआईआर दर्ज कराने वाले इंस्पेक्टर ने भी तहरीर में सुनियोजित तरीके से पेपर लीक होने की बात लिखी थी। वहीं, परीक्षार्थी को सवालों के जवाब व्हाट्सएप पर भेजने वाले आरोपी नीरज को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपी नीरज को प्रश्नों की जानकारी कहां से मिली, यह अहम सवाल अभी तक अनसुलझा है।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें