Pithoragarh NewsHighlight

किरायेदार सत्यापान में लापरवाही करना पड़ा भारी, मकान मालिकों से वसूला ढाई लाख से अधिक का जुर्माना

अगर आपने भी अपने किरायेदारों को अभी तक सत्यापन नहीं कराया है तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं. कभी भी पुलिस आपके दरवाजे में आ सकती है. जिसके बाद आपको अपनी जेब खाली करनी होगी. जी हां उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में सत्यपान अभियान चलाए हुए है. पिथौरागढ़ पुलिस में मकान मालिकों का सत्यपान न करने पर 28 लोगों का चालान काटा है.

मकान मालिकों से वसूला ढाई लाख से अधिक का जुर्माना

पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी निगरानी में एक बार फिर अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है. कोतवाली पिथौरागढ़ और थाना थल पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 28 लोगों के विरुद्ध चालान जारी किए गए.

किरायेदार सत्यापन से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस ने 22 मकान मालिकों के तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 2 लाख 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला. वहीं एसओ थाना थल के नेतृत्व में पुलिस ने छह मकान मालिकों के 60 हजार रुपए के चालान जारी किए.

ये है पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य

पुलिस की ये कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई है. पुलिस कप्तान रेखा यादव ने कहा कि किरायेदारों का सत्यापन न कराना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे समाज में असामाजिक तत्वों के छिपने की संभावना भी बढ़ जाती है.

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सभी मकान मालिक किरायेदारों का समय से सत्यापन कराएं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने में मदद मिल सके. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें