Pithoragarh NewsHighlight

शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 68 लोगों के काटे चालान

राजधानी देहरादून में हुए दर्दनाक हादसे में छह युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद हर जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुए है. पिथौरागढ़ की धारचूला पुलिस ने शराब पीकर वाहन दौड़ने वाले 68 लोगों के चालान काटे हैं.

पुलिस ने 68 लोगों के काटे चालान

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव नेअराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस जिले में चेकिंग अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने जगह-जगह नाकाबन्दी कर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग की. पुलिस ने 68 लोगों के चालान काटे. ये वो लोग हैं जो शराब पीकर वाहन दौड़ा रहे थे. इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे.

हुड़दंगियों को सिखाया सबक

वहीं पुलिस ने धारचुला क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आकाश बुदियाल निवासी धारचुला के रूप में हुई है. आरोपी क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर सरेआम उत्पात मचा रहा था. पुलिस ने आरोपी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन युवक नहीं माना और शोर मचाने लगा. पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें