Haridwar NewsHighlight

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस, कलियर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को चेताया

नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी है. चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर पुलिस ने आज कलियर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. बता दें 23 जनवरी को निकाय चुनाव की वोटिंग है.

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी पुलिस

नगर निकाय चुनाव 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अगुवाई में थाना कलियर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर और नगर पंचायत इमली खेड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला.

शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से होगी कार्रवाई

थाना कलियर पुलिस और पीएसी ने कलियर क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ से होते हुए महमूदपुर जमाई खेड़ा कलियर और वेडपुर मुकरपुर, इमली खेड़ा के सभी पोलिंग स्टेशनों के आसपास फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता को सुरक्षित और स्वैच्छिक मतदान का संदेश दिया. इसके साथ ही आपराधिक तत्वों को कोई भी गलत हरकत होने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए चेताया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें