HighlightUdham Singh Nagar News

यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में किया जा रहा था देह व्यापार

उत्तराखंड में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रुद्रपुर में आवास विकास क्षेत्र में साई कलेक्शन वाली गली में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने छापेमारी के दौरान सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

एक पुरुष और दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस को खबर मिली थी कि साई कलेक्शन वाली गली में एक घर में देह व्यापार चल रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद जीतों कंबोज की अगुवाई में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की। जिसमें एक पुरूष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 बी0एन0,एस0 और 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें