Pauri Garhwal NewsHighlight

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ पौड़ी पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने दो नशा तस्करों को तीन पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीएम धामी का साल 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त बनाये जाने के लिए चलाये जा रहा अभियान जारी है. इसी क्रम में थाना पैठाणी पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाये हुए थी. इस दौरान पुलिस ने अनिल कुमार और रणजीत सिंह को सलोन गांव जाने वाली पगडंडी से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब (Soulmate Black Special Whisky) के साथ गिरफ्तार किया गया.

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के काटे चालान

वहीं कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 10 व्यक्तियों और कोतवाली पौड़ी पुलिस की टीम ने तीन व्यक्तियों के चालान काटे हैं. इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्त कर दिए हैं. बता दें शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें