HighlightChampawat News

सीएम के दौरे का विरोध करने जा रहे थे युवा कांग्रेस नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे व जनसभा का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में विरोध करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन बाजार लोहाघाट में गिरफ्तार कर लिया।

युवा कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बाराकोट पुलिस चौकी लेकर गई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए स्टेशन बाजार लोहाघाट तक पहुंच गए थे। वहीं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने गिरफ्तार होते समय मीडिया को बताया कि लोहाघाट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी कोष से करोड़ों रुपए खर्च करके एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह किए जाएंगे झूठे वादे

युवा नेताओं ने कहा कि जनसभा में भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह झूठे वादे किए जाएंगे। इस परिपेक्ष में युवा कांग्रेस जागरूक होने के नाते मुख्यमंत्री के सम्मुख पहाड़ों से हो रहे पलायन, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक जोरदार प्रदर्शन करने जा रही थी। ताकि मुख्यमंत्री तक हमारे पहाड़ के बेरोजगार युवाओं का जो दर्द है वो पहुंच सके। लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें