Trending

चोरी करने के लिए 110 दिनों में 200 बार किया फ्लाइट में सफर, चोर ऐसे चुराता था प्लेन से लाखों का सामान

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया जो ट्रैन या बसों में नहीं बल्कि फ्लाइट यात्रा के समय चोरी करता है। इस हाई प्रोफाइल चोर ने बीते एक साल में 110 दिनों में करीब 200 फ्लाइट ली। फ्लाइट यात्रा के दौरान ही इस चोर ने यात्रा कर रहे आस-पास के लोगों के कीमती सामान चुराए। ऐसे में एक महिला के द्वारा शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और इस शातिर चोर को पकड़ा। ऐसे में कैसे इस चोरी का भंडाफोड़ हुआ, क्या है पूरा मामला आइए जानते है।

महिला ने पुलिस में शिकायत की दर्ज

दरअसल बीते महीने एक महिला ने बताया की हैदराबाद से दिल्ली जाने के दौरान उसके बैग से सात लाख के गहने चोरी हो गए है। जिसके बाद एक अमेरिकी व्यक्ति ने भी पुलिस में केबिन बैग से 20 लाख के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में इन शिकायतों के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट से CCTV फुटेज से राजेश कपूर नाम के इस चोर को अरेस्ट किया।

ऐसे गिरफ्त में आया चोर

पुलिस ने एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की मदद से राजेश कपूर को दिल्ली के पहाड़गंज से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर राजेश ने बताया की कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले लोगों को वो अपना निशाना बनाता था। दिल्ली पुलिस की डीसीपी उषा रंगरानी ने बताया की राजेश बुजुर्ग व्यक्ति और महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। वो एयरपोर्ट पर पने टारगेट के हाव भाव को भी परखता था। व्यक्ति के पास कितना कीमती सामान है उसके लिए वो उनका पीछा करता था। साथ ही बैगेज डिक्लेरेशन स्लिप की इन्फॉर्मेंशन को चालाकी से पढ़ लेता था।

आरोपी ऐसे करता था चोरी

इसके अलावा पुलिस ने बताया की आरोपी अक्सर आपने टारगेट की सामने वाली सीट पर बैठता था। कई बार वो एयरलाइन से अपनी सीट बदलने की भी गुजारिश करता था। जिसके बाद ओवरहेड सेक्शन में बैग सेट करने के बहाने यात्री के बैग से सामना चुरा लेता था।बता दें की राजेश नई दिल्ली के पहाड़गंज का रहने वाला है।

वो ‘रिकी डीलक्स’ नाम के एक गेस्ट हाउस का मालिक है। आरोपी ने दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट्स से यात्रियों के बैग से कीमती सामान चोरी किया है। जिसमें ज्यादातर महिलाएं थी। पहले आरोपी ट्रेनों में चोरी करता था। ट्रैन में पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद ही उसने फ्लाइट पर चोरी करने का प्लान बनाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें