Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

आरोपी भतीजे को किया पुलिस ने अरेस्ट, प्रॉपर्टी विवाद के चलते चाची को उतारा था मौत के घाट

हल्द्वानी में चाची की हत्या करने वाले कलयुगी भतीजे को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद के चक्कर में अपनी चाची को ही मौत के घाट उतार दिया था.

आरोपी भतीजे को किया पुलिस ने अरेस्ट

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि हल्द्वानी के कुलयालपुरा क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला की कल चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. जिस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया है. हत्या का कारण परिवार में चल रहा लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद है. वहीं पुलिस अब कई और एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया हैं.

प्रॉपर्टी विवाद के चलते चाची को उतारा था मौत के घाट

बता दें गुप्ता परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद में चाची की मध्यस्थता में होने वाले फैसलों से आरोपी गौरव गुप्ता नाराज था. मृतक के पति कालीचरण गुप्ता के मुताबिक मकान के सबसे निचले हिस्से पर गौइराव रहता है. लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं था. वह काफी समय से अपने पिता से मकान में और हिस्से की मांग कर रहा था. जिसे लेकर अक्सर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था.

चाची से नाराज था भतीजा

भाइयों के बीच जब भी विवाद होता था तो कुसुम मध्यस्थता करवाती थी और हर बार कुछ ऐसा होता कि फैसला आरोपी के खिलाफ जाता था. जिससे गौरव नाराज था. कालीचरण ने बताया पांच दिन पहले ही भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ. जिसमें कुसुम और कालीचरण ने मध्यस्थता कराई लेकिन विवाद काफी बढ़ गया था. किसी ने भी गौरव का समर्थन नहीं किया. जिसके बाद से गौरव लापता था. सोमवार को अचानक गौरव लौटा और उसने कुसुम को मौत के घाट उतार दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें