Udham Singh Nagar NewsHighlight

कच्ची शराब बेचते एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोली मेरा पति…

उधम सिंह नगर में अवैध शराब का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घर के बाहर कच्ची शराब बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

कच्ची शराब बेचते हुए महिला को किया गिरफ्तार

घटना रविवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक एसआई गोल्डी घुघत्याल टीम के साथ गश्त कर रही थी। इसी बीच मछली बाजार से गली नंबर 16 की तरफ टीम मुड़ी तो एक मकान के बाहर बैठी महिला के पास खड़े लोग भागने लगे। जिस पर पुलिस को महिला पर शक हो गया। पुलिस ने महिला के पास एक गेलन में कच्ची शराब रखी हुई थी।

घर खर्च चलाने के लिए बेचती है शराब

महिला ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम नीलिमा सरकार निवासी गली नंबर 16 गोविंदनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। महिला ने कहा उसका पति बीमार होने की वजह से काम नहीं करता है। इस वजह से वह घर खर्च चलाने के लिए शराब बेचती है। महिला ने बताया जब ग्राहक उससे शराब लेने आते हैं तो वो गेलन से शराब थैली में भरकर बेचती है।

20 लीटर कच्ची शराब की जब्त

उधम सिंह नगर पुलिस ने गेलन में रखी 20 लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही आरोपित महिला नीलिमा सरकार के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें