Udham Singh Nagar NewsHighlight

वारंटियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, लंबे वक्त से फरार 30 आरोपियों को किया अरेस्ट

उधम सिंह नगर पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। बता दें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसे लेकर उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

फरार आरोपियों को किया अरेस्ट

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर आज पुलिस ने लंबे समय से फरार 30 वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसे लेकर एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

पूर्व में भी हो चुके हैं दर्जनों आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें पूर्व में भी एसएसपी के निर्देशों पर उधम सिंह नगर पुलिस ने दर्जनों आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया था। तभी से ये कार्यवाही जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें