Dehradun NewsBig News

11 अप्रैल को ऋषिकेश के IDPL मैदान में होगी PM की जनसभा, CM ने निरीक्षण कर किया भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा करेंगे। जिसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच का भूमि पूजन किया।

सीएम धामी ने निरीक्षण कर किया भूमि पूज

बता दें प्रधानमंत्री मोदी की रैली 11 अप्रैल को ऋषिकेश के इसी आईडीपीएल मैदान में होने वाली है। जिसको लेकर पार्टी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पर भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

पार्टी लाइन से ऊपर उठकर लोग करेंगे वोट : CM

सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी पीएम मोदी उत्तराखंड आते हैं तो यह उत्तराखंड के लोगों के लिए एक त्योहार की तरह होता है। यहां की जनता में जोश है। लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट करेंगे। सीएम धामी ने बताया लगभग 15,000 लोग हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी का कुनबा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें