Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में बोले PM, आज भारत में है मोदी की मजबूत सरकार, आतंकियों को मारते हैं घर में घुसकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है। इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

आज भारत में है मोदी की मजबूत सरकार : PM

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे हैं। पीएम ने कहा आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।

भारत का तिरंगा बन जाता है युद्ध क्षेत्र में सुरक्षा की गारंटी

पीएम ने आगे कहा भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।

भाजपा ने दी सैनिकों को बुलेटप्रूफ जैकेट : PM

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

आज सीमा पर बन रही आधुनिक सड़कें

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। भाजपा की सरकार में आज सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें