EntertainmentNarendra Modi News

PM Oath Ceremony से पहले Ajay Devgn ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, पोस्ट में लिखा ये

आज नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) प्रधानमंत्री के पद के लिए तीसरी बाद शपथ ग्रहण (PM Oath Ceremony) लेंगे। लगातार तीसरी बाद वो देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। ऐसे में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक मोदी को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी।

Ajay Devgn ने PM Modi के लिए शेयर किया पोस्ट

अभिनेता अजय देवगन ने पीएम की शपथ ग्रहण (PM Oath Ceremony) समारोह से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अभिनेता ने पीएम मोदी की तारीफ कर उनको बधाई भी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से निर्वाचित होने के लिए बधाई। अपनी बुद्धि और करुणा के साथ भारत को समृद्धि और महानता की ओर ले जाने में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”

इन फिल्मों में आएंगे नजर (Ajay Devgn Upcoming Films)

बता दें कि की हाल ही में अभिनेता की फिल्म शैतान रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म मैदान भी रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों के अलावा अभिनेता की कई फिल्में लाइन पर है। अभिनेता की ‘औरों में कहां दम था’ और सिंघम अगैन फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रेड 2, दे दे प्याद दे 2 और गोलमाल 5′ भी अभिनेता की आगामी फिल्मों का हिस्सा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें