National

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया, जानें यहां

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर  कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भारतीय जनता पार्टी में है।

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को नमन करते हुए कहा कि भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का दिल से धन्यावाद देता हूं। साथ ही यह भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं का दिया विशेष आभार

वहीं पीएम मोदी ने अपने ट्वीट मे पार्टी कार्यकर्ताओं की भी हौसलाफजाई की है। पीएम ने कहा, इस मौके पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रुप से आभार! आप सभी ने अद्भुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतयों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें न रूकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एओक सशक्त कदम उठाया है।

तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एकतरफा जीत दर्ज की है। तीनों ही राज्यों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें