National
महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर पीएम मोदी खुश, झारखंड नतीजों पर क्या बोले, पढ़ें उनकी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। राज्य में बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों को प्रचंड जीत मिलने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर लोगों का आभार जताया है।
महाराष्ट्र नतीजों पर पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाईयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार……मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।
झारखंड के नतीजों पर पीएम मोदी का पोस्ट
वहीं झारखंड के नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा- मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दे को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।