National

अजमेर में पीएम मोदी का संबोधन, कांग्रेस को बताया लूटने वाली पार्टी, कहा, गरीबों को तरसाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें जहां 9 साल पूरे होने पर भाजपा के कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होनें कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

देवी अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के महीने भर चलने वाले अभियानों में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। जहां पीएम मोदी ने अजमेर के करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस खास मौके पर उन्होनें कहा कि आज ही देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म जयंती भी है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

2014 का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

इसी बीच पीएम मोदी ने अजमेर में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी। कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी। बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ’ वाली नीति रही है। राजस्थान के लोगों ने भी इसका बहुत बड़ा नुकसान उठाया है।

कांग्रेस जनता को लूटती है- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस देश के हर नागरिक को गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें