Big NewsDehradun Newsglobal investor summit uttarakhand

पीएम मोदी करेंगे सुरंग में फंसे दो superheroes से मुलाकात, सम्मलेन के लिए किया गया है आमंत्रित

उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो रहा है। पीएम मोदी सम्मलेन के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी सुरंग में फंसे दो श्रमवीरों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम करेंगे सुरंग में फंसे दो superheroes से मुलाकात

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन सत्र में सरकार ने उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी और गबर सिंह नेगी को भी आमंत्रित किया है। बीते गुरुवार को दोनों श्रमिक देहरादून के लिए रवाना हो गए थे।

दोनों ने बढ़ाया था अपने साथियों का हौसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद दोनों की उनसे भेंट कराई जाएगी। बता दें इन दोनों ही श्रमिकों ने 17 दिनों तक अपने साथियों का हौसला बढ़ाया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें