HighlightNational

पीएम मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट बात, थोड़ी देर में पुतिन को करेंगे फोन

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर दुनिया में दहशत फैल गई। हर कोई टीवी पर नजरें गड़ाए थे। यूक्रेन में फंसे कई छात्रों को गंगा अभियान के तहत वतन वापस लाया गया और अभी भी गंगा अभियान जारी है। वहीं खबर है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने आद सोमवार को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की।

साथ ही मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा है।

पीएम मोदी थोड़ी देर में रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत करेंगे। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज हो सकती है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें