भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरांगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। यह लगातार आठवां मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान पहली बार ऐसा जब आजादी के जश्न के दौरान भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर समारोह स्थल के ऊपर पुष्प वर्षा किया।
#BeakingNews | Flower petals showered at the Red Fort by two Mi 17 1V helicopters of the Indian Air Force in Amrut Formation. pic.twitter.com/OGu2SxiYJL
— NewsX (@NewsX) August 15, 2021
लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की विभीषिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना बहुत चुनौतियों के साथ आया, लेकिन देश ने इन मुश्किलों का मिलकर सामना किया। ये हमारी ताकत है कि आज वैक्सीन के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में कोरोना ने जितनी तबाही मचाई है उसके अनुपात में भारत में कम संख्या में लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं।
Indians have fought this battle (COVID) with a lot of patience. We had many challenges but we worked with extraordinary pace in every area. It’s a result of strength of our industrialists & scientists, that today India doesn’t need to depend on any other nation for vaccines: PM pic.twitter.com/BI8H60fZBI
— ANI (@ANI) August 15, 2021
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सोचिए अगर भारत के पास अपनी वैक्सीन नहीं होती तो क्या होता? पोलियो की वैक्सीन भारत को मिलने में कितना वक्त लग गया था। लेकिन आज हमें गर्व है कि हम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहे हैं। अब तक 54 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुका हैं।
We can proudly say that the largest COVID19 vaccination program is being run in India today. More than 54 crore people have received vaccine doses so far: PM Modi at Red Fort#IndiaAt75 pic.twitter.com/5V45a8QEFX
— ANI (@ANI) August 15, 2021