National

केरल यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय केरल यात्रा पर जाने वाले हैं। उससे पहले उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें लिखा गया है कि पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाया जाएगा। इस धमकी भरे पत्र की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। 

मलयालम भाषा में मिला धमकी भरा पत्र

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में कोच्चि के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस पत्र को पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पत्र की जांच शुरू की तो उसमें एनके जॉनी नाम के एक व्यक्ति का पता लिखा था। पुलिस ने कोच्चि के मूल निवासी जॉनी से पूछताछ की तो उसने पत्र लिखे जाने से इनकार कर दिया। हालांकि जॉनी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया, जो उससे दुश्मनी रखता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जॉनी ने कहा कि पुलिस ने उनकी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। इससे साफ है कि पत्र के पीछे वह नहीं था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि धमकी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है। इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें