National

पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी के साथ वायरल हुई तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

पीएम मोदी ने दुबई में जलवायु सम्मेलन COP-28 बैठक के दौरान अपने इटली के समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी की जॉर्जिया मेलोनी के साथ ली गई एक सेल्फी वायरल हो गई। वहीं अब पीएम मोदी ने इस वायरल तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कहा कि दोस्तों से मिलना हमेशा सुखद होता है।

इटली की पीएम ने की सेल्फी पोस्ट

बता दें कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होनें कहा था सीओपी- 28 में अच्छे दोस्त। हालांकि, मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर में दोनों पीएम मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें