National

सत्र में पीएम मोदी ने किया नेहरू, अटल, मनमोहन का जिक्र, सोनिया गांधी का दिखा अनोखा रिएक्शन

संसद के विशेष सत्र की आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने सत्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले जी 20 समिट की चर्चा की। उन्होनें कहा कि आज जी 20 के समिट के सफल आयोजन के चलते भारत की दुनियाभर मे तारीफ हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वमित्र के रूप में देख रही है। दूसरे देश आज भारत के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रथम पंडित नेहरू का भी जिक्र किया, जिसपर सोनिया गांधी ने अलग ही प्रतिक्रिया दी।

पुराने संसद भवन में अंतिम बार कार्यवाही

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस संसद भवन में अंतिम बार सदन की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन नए संसद में जाने के बाद पुराना भवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। पीएम ने कहा कि इस सदन ने सब कुछ देखा है, इमरजेंसी से लेकर संसद पर हुए हमले तक, लेकिन कभी रूका नहीं।

नेहरू की तारीफ पर सोनिया गांदी का रिएक्शन

वहीं पीएम मोदी ने अपने भाषण में पंडित जवाहर लाल नेहरू के देशहित में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि नेहरू की उपलब्धियों का गुणगान हो तो कौन सदस्य होगा जिसका ताली बजाने का मन न हो, लेकिन ये लोकतंत्र है, यहां सब देखना पड़ता है। वही पीएम द्वारा नेहरू की तारीफ करने के दौरान कांग्रेस ने तालियां नहीं बजाई। पीएम के इस वाक्य से सोनिया गांधी एकदम से पीछे मुड़कर कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए खुश होते हुए दिखीं।

अटल बिहारी बाजपेयी को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन ने नेहरू से अटल और मनमोहन तक के सफर और उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को भी देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं की देश को आगे ले जाने के लिए हम सब लोगों को मिलकर काम करना होगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की उन पंक्तियों को याद किया, जिसमें उन्होनें कहा था, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगडेंगी, लेकिन देश आगे बढ़ते रहना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें