UttarakhandBig NewsNarendra Modi News

अगले महीने उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में उनके आने की चर्चाएं तेज हो गई है। पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर भाजपा अलर्ट मोड पर है। शासन प्रशासन भी पीएम के दौरे की तैयारियों में जुट गया है।

अगले महीने उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं PM MODI

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ आएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 11 अक्तूबर को नारायण आश्रम में विश्राम करेंगे। 12 अक्टूबर को पीएम चीन सीमा पर स्थित व्यास घाटी के ज्योलिकांग पहुंच कर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय ग्रामीणों से भी वार्ता करेंगे।

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

उसी दिन पीएम पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में पीएम स्पोर्ट्स स्टेडियम मे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की संभावना को इस लिए भी बल मिल रहा है क्योंकि तीन दिन पहले कुमाऊं आयुक्त और डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने भी गुंजी का भ्रमण किया था। पीएम के संभावित दौरे को लेकर शासन-प्रशासन और भाजपा संगठन अलर्ट मोड पर हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें