पीएम मोदी ने किया पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन, कई प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि हुए शामिल

भारत केप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान कई सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र का भी शुभारंभ किया।
कई प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि हुए शामिल
बता दें राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन में देश भर के सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिले साथ ही देश भर में सिविल सेवकों के लिए प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले इस उद्देश्य से इस सम्मेलन की शुरुआत की गई है।
आठ पैनल में होगी चर्चा
वहीं इस सम्मेलन में आठ पैनल में चर्चा होनी है, जिनमें से प्रत्येक में प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित प्रमुख विषयों; जैसे संकाय विकास, प्रशिक्षण प्रभाव मूल्यांकन और सामग्री डिजिटलीकरण आदि से जुड़ी मुख्य चिंताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।