National

पीएम मोदी ने शपथ लेते ही कैबिनेट मंत्रियों को दिया टास्क, सबसे बुजुर्ग मंत्री ने दी जानकारी

मोदी सरकार 3.0 के आगाज के साथ नई सरकार ने काम शुरु कर दिया है। वहीं अब कैबिनेट मंत्री बनाए गए जीतनराम मांझी ने कहा कि इस बार पहले से कठिन कदम उठाना है, पीएम का दृढ़ संकल्प है कि अगले पांच सालों में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था में लाना है इसके लिए मंत्रियों को टास्क दिया गया है। मंत्रियों से कहा गया है कि वो हफ्ते के शुरुआती चार दिनों में कोई मंत्री अपना ऑफिस छोड़कर बाहर नहीं जाएगा।

पीएम ने हम लोगों को टास्क दिया है

जीतनराम मांझी ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि आप पीएम ने हम लोगों को टास्क दिया है कि आप सोमवार, बुध, मंगल और गुरु चार दिन हेटक्वार्टर छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सरकारी काम है उसमें लगे रहेंगे, उसके बाद अपने क्षेत्र में जाएंगे।

जीतनराम मांझी सबसे बुजुर्ग कैबिनेट मंत्री

बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल में जीतनराम मांझी 79 साल के सबसे बुजुर्ग कैबिनेट मंत्री है। उन्होनें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। वह बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें