Big NewsDehradun Newsglobal investor summit uttarakhand

PM modi global investor summit : पीएम मोदी ने FRI परिसर के भीतर इस गाड़ी में किया प्रवेश, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने एफआरआई परिसर के भीतर जिस गाड़ी में प्रवेश किया उसमें सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था थी। बता दें पीएम मोदी के लिए सेफ्टी फीचर्स से लैस गाडी एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की ओर से उपलब्ध कराई गई थी।

SPG की ओर से उपलब्ध कराई गई पीएम मोदी को कार

पीएम मोदी को दो टन की सेफ्टी फीचर्स से लैस रेंज रोवर एसपीजी की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। इसके लिए एसपीजी की ओर से सड़क भी बनाई गई थी। बता दें पीएम मोदी की सुरक्षा का ध्यान में रखते में हुए उन्हें ये गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें चाकचौबंद व्यवस्था थी।

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

पीएम मोदी की कार सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं। ये कार खतरे की हर परिस्थिति को झेल सकती हैं। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी को इस कार के साथ कई बार पहले भी देखा जा चुका है। ये गाड़ी इतनी ज्यादा सुरक्षित है कि IED ब्लास्ट और गोलियों की बौछार से भी हिफाजत करती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें