देश में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर स्नान और दान करने की परंपरा है। इसके अलावा इस दिन गायों की सेवा भी की जाती है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला हुआ है। इस खास त्योहार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गायों को चारा खिलाते नजर आए। उन्होनें गौ सेवा की और गाय को काफी प्यार दुलार किया।
MAKAR SANKRANTI पर पीएम मोदी ने की गौ सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गायों की सेवा की। पीएम मोदी ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें आप पीएम मोदी का गौ के प्रति प्यार देख सकते हैं।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं पीएम मोदी गाय के बच्चे को प्यार दुलार करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है पीएम मोदी गाय को अपने हाथों से चारा खिला रहे हैं।
पीएम मोदी गाय को भोग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में देखा जा सकता है पीएम मोदी गौ माता को प्यार करते और सहलाते नजर आ रहे हैं।