National

एशियन गेम्स में भारत की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, 10 अक्टूबर को खिलाड़ियों से मिलेंगे

भारत की महिला कबड्डी टीम ने मैच में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। महिला टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा छू लिया है। इल पल पर पूरे देश को गर्व है।

10 अक्टूबर खिलाड़ियों से भेंट करेंगे पीएम

वहीं जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी 10 अक्टूबर को एशियन गेम्स के खिलाड़ियों से खास मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे उन सभी खिलाड़ियों से मिलेंगे, जिन्होनें भारत का नाम ऊंचा किया है और इसको ऐतिहासिक गेम्स बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक हासिल करना एक उपलब्धि है।

पीएम ने एक्स पर दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्तवपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित है कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।”

पीएम मोदी ने कहा, “प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें