Big NewsHighlight

उत्तराखंड: शपथ ग्रहण में आएंगे PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

देहरादून: अब तक भले ही नए सीएम का नाम तय नहीं हो पाया हो, लेकिन भाजपा ने शपथ ग्रहण समरोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बाताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

मदन कौशिक का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक को लेकर कौशिक ने कहा कि हाईकमान से बात हो हुई है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों का समय मिलते ही बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के ज्यादातर विधायक देहरादून में ही मौजूद हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें