UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

PM MODI ने मन की बात में किया चमोली का जिक्र, CM ने भोजपत्र के लिए कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ मै उत्तराखंड के चमोली जनपद का जिक्र किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम धामी ने भी महिलाओं की हौसला अफजाई की।

सीएम ने की महिलाओं की हौसला अफजाई

सीएम ने कहा भोजपत्र को देवभूमि की प्राचीन विरासत बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की समस्त सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में काम कर रही है।

पीएम ने चमोली का किया था जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चमोली की नीति-माणा घाटी की महिलाओं के बनाए गए भोजपत्र काफी पसंद किए जा रहें हैं भोजपत्र के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को भी अच्छे दामों में खरीदा जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन महिलाओं ने उन्हें पिछले साल अक्टूबर महीने में भोजपत्र पर एक अनूठी कलाकारी भेंट की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे शास्‍त्र और ग्रंथ इन भोजपत्रों में सहेजे जाते रहे हैं। महाभारत की रचना भी भोजपत्र पर ही की गई थी। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड की ये महिलाएं भोजपत्र पर सुंदर कलाकृतियां और स्‍मृति-चिन्‍ह बना रही हैं।

पीएम मोदी ने चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों से कहा कि जो भी पर्यटक चारधाम यात्रा के लिए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान वो ज्यादा से ज्यादा लोकल उत्पाद खरीदें।

माणा गांव का किया जिक्र

पीएम मोदी ने नीति-माणा घाटी के महिलाओं की कला को सराहते हुए कहा कि देश के प्रथम गांव माणा में की गई एक अपील का परिणाम है। उन्‍होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की उत्तराखंड सरकार भोजपत्र उत्‍पाद तैयार करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें