Nainital NewsBig NewsHaldwani News

नैनीताल घूमने का कर रहे हैं प्लान, वीकेंड के लिए पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान तैयार

वीकेंड पर अगर आप भी नैनीताल आने का प्लान कर रहें हैं तो डायवर्जन प्लान पर एक नजर जरूर डाल लें. पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों को डायवर्ट किया है. ताकि यात्रियों को ट्रैफिक का सामना ना करना पड़े. हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले और पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए यातायात प्लान तैयार किया है.

ये है डायवर्जन प्लान

  • वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 1 बजे से 10 बजे तक वर्जित रहेगा।
  • अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध) के वाहन 4 बजे तक अपनी सेवाएं पूरी कर लें. इसके बाद चार बजे से 10 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूरी तरह से वर्जित रहेगा.
  • सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी मंडी गेट से समय 4 बजे से 10 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी.
  • कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर, कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें .
  • बरेली रोड, रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे.
  • चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन कुंवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे.
  • अल्मोडा, बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 10 बजे तक रोके जायेंगे.
  • मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 10 बजे तक रोके जायेंगे.
  • भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को समय 1 बजे से 10 बजे तक सलड़ी चौकी, अमृतपुर में रोका जायेगा.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को भी समय 4 बजे से 10 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें