HighlightUttarakhand Weather News

Char dham weather : चारधाम यात्रा पर आने का कर रहे हैं प्लान, एक बार डाल लें मौसम के अपडेट पर नजर

उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है। अगर आप भी चार धाम यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मौसम की अपडेट पर नजर डाल लें।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के आज 27 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अपडेट देख कर ही करें यात्रा की तैयारी

मौसम वैज्ञानिकों ने चारों धामों में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमनोत्री धाम में बारिश होने की संभावना है। अगर आप भी यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो अपने साथ बरसाती, छाता, गर्म कपडेबी और अपनी दवाओं को रखना ना भूलें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें