HighlightTehri News

देवप्रयाग में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। श्रीनगर से बिजनौर की ओर जा रहा पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटा पिकअप वाहन

हादसा बुधवार देर रात 11 बजे का है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर गीता लॉज के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोग घायल हो गए।

हादसे में तीन लोग घायल

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि वाहन श्रीनगर से बिजनौर की ओर जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे में घायल हुए लोगों का विवरण

बताया जा रहा है सभी लोग सब्जी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। घायलों की पहचान कृष्ण पुत्र प्रकाश सिंह दीपक पुत्र गरीब दास निवासी बादशाहपुर, श्रीवावाली चकधामपुर बिजनौर और सोनू पुत्र अमर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें